• June 6, 2025 10:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सैकड़ों महिलाओं से ठगी का मामला उजागर , जानें क्या देता था प्रलोभन…..

Mar 30, 2022

राज – 7903735887 

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपित को महिलाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसने एमएसएमई से पांच-पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर करीब 200 लोगों से ढाई-ढाई हजार की ठगी की थी। मंगलवार को महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और बिहार थाना लेकर पहुंच गयी।

पीड़ित बेबी देवी, सविता देवी, बबीता देवी, आनो देवी, रजनी देवी, प्रियंका देवी, सुनैना देवी, सुलेखा देवी ने बताया कि आशानगर निवासी राजीव कुमार प्राइवेट फाइनेंस कंपनी चलाता है। उसने उन्हें पांच लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया था। लोन दिलाने के नाम पर उनसे ढाई हजार रुपये वसूले थे। उसके बाद से वह टालमटोल कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।