• June 6, 2025 10:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार मालिक की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या, जानें वारदात

Jul 1, 2022

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र वृंदावन गांव के मुर्तजा खंधा में बदमाशों ने लग्जरी कार चालक सह मालिक की गला में चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।नघटना गुरुवार की रात हुई। मृतक पटना के सांई कॉलनी निवासी सुरेश पासवान का 25 वर्षीय पुत्र रोहित राज है।

पिता ने बताया कि रोहित ने दो माह पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। जिसे वह खुद चलता था। गुरुवार को 4 लोगों ने कार भाड़ा पर ले जाने के लिए बुक किया। उसके बाद सरमेरा थाना क्षेत्र वृंदावन गांव आ गया। जहां खंधा में ले जाकर बदमाशों ने उनके पुत्र की हत्या कर दी। कार खेत मे फंस जाने के कारण बदमाश उसे नही ले जा सकें। रात्रि गश्ती पुलिस को देख अपराधी अंधेरे का फायदा उठा, गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार से चाकू बरामद हुआ।

पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारम्भिक जांच में कार लूटने की मंशा से घटना प्रतीत हो रहा है।