• June 6, 2025 11:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आए थे शपथ ग्रहण करने, पहुंच गए दो जनप्रतिनिधि लाल कोठी…

Dec 24, 2021

राज – 7903735887 

शपथ ग्रहण करने के पहले दो जनप्रतिनिधि लाल कोठी पहुंच गए। दीपनगर के डुमरावां पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य मुन्न प्रसाद प्रखंड कार्यालय के श्रम भवन में शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने आए थे। शपथ ग्रहण के पहले दीपनगर थाना पुलिस ने उन्हें हत्या प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लाल कोठी की हवा खिला दी।

पुलिस कार्रवाई से अन्य जनप्रधिनियाें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर व केस के संबंध में विस्तार से जानकारी दे शांत कराया।

प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी शपथ ग्रहण करने गया था। शपथ लेने के पूर्व उन्हें गिरफ्तार कर, न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

इसी प्रकार, करायपरसुराय की मकरैता पंचायत के वार्ड नंबर-3 दिरीपर गांव के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य कविना सिन्हा ने शपथ लेने पहुंचीं। चिकसौरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चिकसौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मकरौता पंचायत के वार्ड सदस्य पर पूर्व में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत दी गयी राशि की बंदरबांट करने के आरोप है। थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व से यह फरार चल रहा थीं।