• June 6, 2025 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत ….

Oct 13, 2022

सौरभ  – 7903735887 

पति की लंबी उम्र के लिए आज यानी गुरुवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। करवा माता की पूजा के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं ने चांद का दीदार किया। चांद देखने के बाद सुहागिनों ने व्रत तोड़ा। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियां द्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।

करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का महानपर्व है। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को यह पर्व मनाया जाता है। वैसे तो ईश्वर की आराधना से सदा सब कार्य सिद्ध होते हैं। लेकिन, इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग बना है। यह काफी शुभ फलदायक है।