• November 20, 2025 6:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब के लिए पति बना कसाई, पत्नी के साथ कर डाला कांड…

ByReporter Pranay Raj

May 25, 2023

राज- 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत् नेपुरा गांव में बुधवार की रात शराब पीने के विरोध करने पर पति कसाई बन गया। पत्नी जब गहरी नींद में सो रही थी तो बदमाश ने सिर पर हथौड़ा मार उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम दे बदमाश घर से भागकर पड़ोसी के शौचालय में छिप गया।
पुत्र, पिता को भागते हुए देख लिया था। जिसकी निशानदेही पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य संदिग्ध से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका श्रवण सिंह की 35 वर्षीया पत्नी रेखा देवी हैं। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथौड़ा मौके से बरामद कर ली।

मृतका के भैंसुर पंकज सिंह ने बताया कि श्रवण शराबी था। पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। इस कारण दंपती में हर दिन झगड़ा होता था। रात में भतीजा दिलखुश ने घटना की जानकारी दी। वारदात को अंजाम पति ने दिया है। जबकि, घटना के लिए पड़ोसी युगल सिंह ने उसे उकसाया। हत्या करने के बाद श्रवण उसी पड़ोसी के घर के बाहर बने शौचालय में छिपा था।

पुत्र दिलखुश ने बताया कि रात में माता-पिता में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मां अलग कमरे में सोने चली गई। देर रात मां की तेज चीख सुनाई देने पर उसकी नींद खुल गई। अंधेरे में वह एक ग्रामीण को भागते देखा। उसके पीछे पिता भी भाग रहे थे। इसके बाद वह मां के कमरे में गया। जहां बिस्तर पर खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से घटना में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद कर लिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।