• November 20, 2025 5:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट के दौरान सीने में दो गोलियां मार व्यवसायी की हत्या, जाने वारदात

ByReporter Pranay Raj

Mar 21, 2024

राज – 7903735887 

जिले में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई। हरनौत थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव के पास गुरुवार की शाम बदमाशों ने लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी के सीने में दो गोलियां मार उनकी हत्या कर दी। फिर मौटी रकम लूटकर बदमाश फरार हो गया। कितनी रकम लूटी गई इसका खुलासा नहीं हो सका है। व्यवसायी पटना जिला के बेलछी से कलेक्शन कर हरनौत लौट रहे थे। उसी दौरान हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक हरनौत बीच बाजार निवासी 50 वर्षीय अशोक साव हैं।

घटना के बाद व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दुकानें बंद करा दी गई। लोग पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। बदमाशों ने सीने में दो गोलियां मार व्यवसायी की लाश गिराई।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को पहले एक्सीडेंट की सूचना मिली, परंतु घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात मृतक के शरीर पर 2 गोली लगने के निशान हैं, घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। डीएसपी सदर 02 और थानाध्यक्ष घटना को देख रहे हैं।