• June 7, 2025 12:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिर में गोली लगने से व्यवसायी की मौत, जानें घटना…

Mar 17, 2023

राज – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव में गल्ला व्यवसायी ने कनपट्‌टी में गोली मार इहलीला कर ली। गोली कनपटी के आर-पार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे से कट्‌टा व खोखा बरामद की। मृतक कामेश्वर साव के 30 वर्षीय पुत्र धर्मपाल थरथरी बाजार में गल्ला का व्यवसाय करते थे। घटना का कारण कर्ज व घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिजनों ने बताया कि युवक ने हाल में छत्तीगढ़ में नया मकान बनाया था। जिस कारण कर्ज हो गया था। इसके अलावा धान की खरीदारी में भी वह कर्ज में डूब गए थे। जिससे तनाव में रहते थे। दोपहर में पत्नी से कहासुनी के बाद मकान के दूसरे तल्ले के कमरे में जाकर उन्होंने खुद को गोली मार ली। युवक ने डेढ़ साले पहले बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला निवाीस गुड़िया कुमारी प्रेम विवाह रचाई थी। तीन माह पहले वह पिता बने थे।

थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि घटना आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। व्यवसायी ने खुद खुद को गोली मार जान दी। मौके से कट्‌टा व खोखा बरामद हुआ। परिवार के लोग खुदकुशी का कारण कर्ज व घरेलू विवाद बता रहे हैं।