• February 24, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार-स्कूटी से अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज धराया, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jan 2, 2024

राज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने एक जनवरी को रेलवे गुमटी के पास कार्रवाई कर ऑल्टो कार व स्कूटी से अंग्रेजी शराब की छोटी खेप बरामद की। मौके से एक धंधेबाज भी पकड़ा गया।बरामद शराब 26.25 लीटर है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस कार्रवाई की गई। कार पर लोड शराब को स्कूटी सवार धंधेबाज डिलेवरी कर रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तार धंधेबाज हिलसा के भदोआ गांव निवासी भगवान प्रसाद का पुत्र रमेश प्रसाद है। कार रजनीश राज की है। जिसकी संलिप्ता अवैध धंधे है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।