• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यात्रियों से भरी बस पलटी , डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री जख्मी ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2022

मुन्ना – 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप नवादा से बिहारशरीफ आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी । जिससे बस पर सवार डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरियक लायी । जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी लोगों को वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर किया गया । बताया जाता है कि तेज गति होने के कारण चालक संतुलन खो दिया । जिससे यह हादसा हुआ । हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गिरियक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया ।

ये लोग इलाजरत

घायलों में रामनगर मरकट्टा गांव निवासी 19 वर्षीय आदर्श राज, भिंड गांव के 28 वर्षीय शामला देवी बिंद की ही 19 वर्षीय सोनम कुमारी मसोढा के 35 साल के संजू देवी , कटौना चक के 25 वर्षीय सुधीर कुमार , कुटौनाचक की मालवा देवी , शिवदयाल बीघा के 60 वर्षीय बच्चू सिंह ,सालूगंज के जितेंद्र चौधरी कोहनासराय के 40 वर्षीय शिवदानी चौधरी शामिल है ।