• November 20, 2025 7:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंस हत्या , जांच में जुटी पुलिस …

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2022

राज – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने मंगलवार को काजीचक गांव के समीप झाड़ी से अज्ञात 20 वर्षीय महिला की लाश बरामद की। शव देख ग्रामीण दुष्कर्म कर धारदार हथियार से हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

गांव के लोगों ने बताा कि कुछ लोग पशु चरा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर लाश पर गई। शव सड़ चुका था। उसमें कीड़े लगे थे। गर्दन पर गहरा जख्म का निशान था। कपड़े फटे थे। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मौके पर किसी तरह का विरोध का साक्ष्य नहीं मिला। जिससे प्रतीत होता है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को झाड़ी में लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।