• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में आने वाला था भाई का तिलक, क्षणभर में मच गया कोहराम….

ByReporter Pranay Raj

May 4, 2022

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास बुधवार को शादी समारोह के लिए अपनी बड़ी बहन को विदा कराने जा रहा युवक सड़क हादसे में जान गवां बैठा। मृतक कपसियावां गांव निवासी मिथलेश शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। घर में उसके चचेरे भाई का तिलक आने वाला था। उसी के लिए वह बहन को विदा कराने लिए कामता गांव जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

राहुल के चचेरे भाई का तिलक समारोह था। राहुल अपनी बड़ी बहन के ससुराल जा रहा था। बहन की ससुराल के पास ही वह हादसे का शिकार हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। राहुल अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। शाम को तीन बजे घर में जैसे ही राहुल की मौत की खबर पहुंची परिवार सन्न रह गया। लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। माता-पिता व तीन बहनें छाती पीटकर रोने लगी। गांव के लोग उन्हें संभालने का प्रयास करने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।