• November 20, 2025 5:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साला का बकाया रुपया मांगने गए जीजा को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Feb 10, 2025

राज – 9334160742 

एकंगरसराय थाना अंतर्गत पुरंदपरपुर गांव में सोमवार की सुबह साला का बकाया रुपया मांगने आए जीजा को जमीन खरीदार के पुत्र ने कनपटी में गोली मार दी। परिजन जख्मी कृतिपुर निवासी नारायण महतो के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां से उन्हें को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। गोली मारने का आरोप विजय प्रसाद के पुत्र अंकित व उनके परिवार पर लगा है। आरोपित परिवार समेत गांव से फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला व खरीदार के बड़े पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
तेल्हाड़ा के विशुनपुर निवासी जख्मी के साला रंजीत कुमार ने बताया कि करीब 6 साल पहले उन्होंने विजय कुमार को 5 डिसमिल जमीन बेची थी। कुछ रुपया बकाया रहा गया था। बहनोई के साथ वह विजय के घर बकाया रुपया मांगने गए थे। उसी दौरान बहनोई को गोली मार दी गई। छह साल से उनका रुपया बकाया का विवाद चल रहा था।
थाना में शिकायत भी किया। पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि विजय प्रसाद कई लोगों का बकाया रखे है। बकाया मांगने पर वह लोगों को केस में फंसाने व जान मारने की धमकी देता है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि बकाया रुपया मांगने पर घटना को अंजाम दिया गया। रुबिता देवी और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रेेतर कार्रवाई जारी है।