• June 7, 2025 12:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खुलासा: सुपारी किलर गिराई थी भट्‌ठा संचालक की लाश, जानें मंशा ….

Nov 1, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा थाना क्षेत्र के ममुराबाद में ईंट-भट्ठा संचालक की हत्या का पुलिस ने भंडाफोड़ करने का दावा किया था। सौतेले भाई ने ही हत्या की साजिश रची थी। उसने दो लाख की सुपारी देकर शूटर से हत्या करवायी थी। पुलिस ने इस मामले में पपरनौसा गांव निवासी कुख्यात मुकेश सिंह उर्फ विरल सिंह उर्फ मामा जी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भट्ठा संचालक है। नवादा में हुई हत्या के मामले में आठ साल जेल की सजा काट चुका है। जेल से निकलने के बाद सुपारी लेकर हत्या करवाना इसका काम है। उसने गैंग के कई शूटरों के नाम बताये हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गयी है।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि बेन थाना क्षेत्र के जन्हारो गांव निवासी रविरंजन उर्फ फंटूश कपरसरी गांव में रहता था। ममुराबाद में भट्ठा चलाता था। बदमाशों ने भट्ठा के पास ही उसे तीन गोलियां मार दी थी। पांच दिनों तक पटना में जिंदगी और मौत से संघर्ष के बीच उसने दम तोड़ दिया था। घायलावस्था में उसने भूमि-विवाद में सौतेले भाई राकेश रंजन उर्फ कारू पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था।

कारू ने मांगा था हत्या के लिए सहयोग:

गिरफ्तार मुकेश ने पूछताछ में बताया कि जुलाई महीने में कारू ने उससे फंटूश की हत्या के लिए सहयोग मांगा था। उसने बेउर जेल में बंद अपने आका से संपर्क करा दिया था। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। घटना के एक दिन पहले पटना जिला के पंडारक का शूटर गुलशन अपने दो साथियों के साथ आया था। मुकेश ने उसके ठहरने की व्यवस्था की थी। 11 अगस्त को उसने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। फंटूश के पेट, कमर और पैर में गोली लगी थी।