• June 6, 2025 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भारत बंद के दौरान जाम में फंसे दूल्हा-दुल्हन…

Dec 8, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद किया। भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंदी कई राजनीतिक संगठन सहयोग कर रहे थे। किसान संगठनों की ओर से जरूरी सेवा जारी रहने देने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसकी अनदेखी हुई।
भारत बंद के नाम पर उत्पात मचाने वाले महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ के अस्पताल चौक को जाम कर दिया। इस दौरान चौक पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जिसमें एक दूल्हे-दुल्हन की गाड़ियां को भी घंटों जाम का सामना करना पड़ा।
करीब 2 घंटे बाद जाम समर्थक हटे इसके बाद इस मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह क़ानून काला कानून है। जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।