• February 25, 2026 9:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्ची पर गिरी ईंट की दीवार, मलबे में दबकर चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 21, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के कुमारडीह गांव में गुरुवार को शौच जा रही बच्ची पर ईंट की पुरानी दीवार गिर गई। जिससे मलबे में दबकर उसकी जान चली गई। घटना में दूसरी बच्ची जख्मी हुई। मृतका मजदूर सरोवर बिंद की 6 साल की बेटी शिवानी कुमारी है। जख्मी 5 वर्षीया परी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटना में परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची सहेलियों के साथ घर से शौच जाने निकली थी। रास्ते से गुजरने के दौरान शंकर प्रसाद के मकान की ईंट की पुरानी दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दो बच्ची दब गई। मलबा हटाकर बच्चियों को निकाला गया। हालांकि, तब तक एक की मौत हो चुकी थी। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण दीवार गिरी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।