• June 6, 2025 10:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरकार की नीतियों के खिलाफ ईंट निर्माता संघ ने दिया धरना …..

Sep 8, 2022

राज – 7903735887 

सरकार की नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय एवं बिहार ईंट निर्माता संघ के आवाहन पर ईंट निर्माता संघ के सदस्यों ने गुरुवार को अस्पताल चौक के पास धरना दिया। संचालकों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लागत बढ़ने से मुनाफा काफी कम हो गया है। इससे जुड़े लोग भूखमरी की कगार पर हैं। लोगों ने बढ़ी हुई जीसएसटी की दर को कम करने व कोयले के दाम को नियंत्रित करने की मांग की।सात सूत्री मांगों को लेकर एकत्रित हुए ईंट भट्ठा संचालकों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो राज्य भर के ईंट निर्माता ईंट निर्माण का काम बंद कर देंगे। जिससे भवन निर्माण सहित ईंट से जुड़े कई काम प्रभावित होंगे। ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर भी सड़क पर आ जाएंगे।

जिलाध्यक्ष कुणाल रंजन ने बताया कि विगत कई वर्षों से उत्पादन लागत काफी बढ़ा है। लेकिन सरकारी दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। सहायक नदियों की गाद एवं नहरों से निकली मिट्टी को भट्ठों के लिए उपलब्ध कराया जाए। ट्रैक्टर में माल ढ़ुलाई 7.5 टन के सरकारी आदेश के बाद भी साफ्टवेयर में इसकी व्यवस्था नहीं होना। जीएसटी छह गुणा बढ़ गया है। कोयले के दाम भी तीन गुणा हो गये हैं। इसके बाद सरकारी स्तर पर ईंट के दामों में पिछले कई सालों से बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। वहीं, सरकारी काम में लाल ईंट का उपयोग प्रतिबंधित करने से मांग पर असर पड़ा है। महंगाई के कारण यह उद्योग बंद होने की कगार पर है। सरकार अगर उनकी मांगें नहीं मानती तो आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना देने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना में संतोष कुमार, धर्मेन्द्र पासवान, सरोज प्रसाद, हीरालाल, धर्मवीर कुमार, राजेश खन्ना, रणविजय सिंह, प्रमोद कुमार, मुरारी कुमार, शंभू कुमार आदि शामिल थे।