राज – 9334160742
दीपनगर थाना अंतर्गत पंचाने नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार को तीन किशोर डूब गया था। डूबे दो किशोरों की लाश शनिवार को नदी से बरामद कर ली गई। जबकि, एक किशोर की तलाश जारी है।
घटना के बाद शुक्रवार को डूबे किशोरों की तलाश में जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर आगजनी कर जाम लगा दिया। लोग गोताखोरों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जाम हटाने पहुंची पुलिस से नागरिकों की तीखी नोकझोंक भी हुई। वरीय अधिकारी ने हंगामा शांत कराया। तब घंटों बाद जाम हटाया गया।
मृतकों में झींगनगर निवासी मंदीप कुमार और मनोज महतो का पुत्र मोहित कुमार शामिल है। एसडीआरएफ की टीम सागर की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दो शव बरामद कर लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है।
इसी तरह दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव के महादेव स्थान तालाब में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे किशोर की लाश शनिवार को मिली। मृतक गंजपर निवासी बाले यादव का पुत्र अजित कुमार हैं।
परिवार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान नहाने में युवक डूब गया था। दूसरे दिन पानी में ऊपलाई युवक की लाश मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

