• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर में चार पर्यटकों की मिली लाश: कमरा अंदर से बंद, मृतकों के हाथ बंधे…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2026

राज – 9334160742 

राजगीर थाना अंतर्गत दिगंबर जैन धर्माशाला के एक कमरे से शुक्रवार की सुबह कर्नाटक के चार पर्यटकों की लाश फंदे पर मिली। कमरे से बदबू आने की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी। मजिस्ट्रेट की तैनाती में दरवाजा खोला गया। तब मौत का खुलासा हुआ।

मृतकों में मां उनकी दो बेटियां और पुत्र शामिल हैं। सभी कर्नाटक के बैंगलोर निवासी हैं। तीनों महिलाओं के हाथ पीछे की ओर बंधे थे। जबकि, पुरुष के हाथ आगे बंधे थे। सभी के मुंह पर टेप चिपका था। जिससे खुदकुशी पर संशय है। एसपी ने मौत की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम की सच्चाई उजागर करने बैंगलोर जाएगी। धर्मशाला के कमरा संख्या 6 एबी में घटना हुई। कमरे से 25 पत्ता नींद की दवा, 1.18 लाख नगदी, पहचान पत्र, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ।

इन पर्यटकों की हुई मौत

कर्नाटक राज्य के बैंगलोर जिला के बैलेडा पेटे गुब्बी गांव निवासी स्व. रत्नबाला राजू की 78 वर्षीया पत्नी जीआर सुमंगला उनकी 48 वर्षीया पुत्री शिल्पा जिया, 43 वर्षीया बेटी श्रुथा जिया और 50 वर्षीय पुत्र जीएन नागा प्रसाद।

31 जनवरी को पहुंचे थे राजगीर

धर्मशाला इंचार्ज मुकेश जैन ने बताया कि 31 जनवरी को धर्माशाला का कमरा बुक कराया गया था। चारों रिजर्व रहते थे। बदबू आने पर पुलिस को सूचना दिया गया। डॉग स्क्वायड व एफएसल टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई। पुलिस धर्मशला कर्मियों से पूछताछ कर रही है। कमरे से बरामद मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है।

मौत की गुत्थी सुलझाने को टीम गठित

एसपी भारत सोनी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतकों में मां, दो बेटियां और उनका पुत्र शामिल है। कर्नाटक पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि परिवार में चार सदस्य ही थे। जिनकी लाश मिली है।

मेडिकल टीम गठित कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कमरे से बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां व नगदी मिला है। मौत के कारणों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम जांच के लिए बैंगलोर जाएगी। धर्मशाला संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।