• November 20, 2025 7:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ब्लैक सैटरडे काल ने तीन को लीला, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2022

आशीष – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत चेरो गांव में शनिवार को पोखर में नहा रहा चार बच्चा डूब गया। जिसमें तीन को बचा लिया गया। जबकि, एक किशोर की मौत हो गई। मृतक स्व. तस्लीम का 17 वर्षीय पुत्र नवाब है।
ग्रामीणों ने बताया कि सूर्य मंदिर के पास जमुना पोखर में बच्चे नहा रहे थे। उसी दौरान गहरे पानी में जाने से चार बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चों को सकुशल निकाल लिया। जबकि, एक की डूबकर मौत हो गई। घंटों बाद किशोर की लाश मिली।

पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह अस्थावां थाना क्षेत्र के कोदैया बिगहा गांव में भैंस को पानी पिलाने के दौरान पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका स्व. विशेश्वर पासवान की 72 वर्षीया पत्नी चंदिमुनि देवी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टामर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

उधर, छबिलापुर थानाक्षेत्र के उदयपुर गांव में करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक सोहराय महतो के 57 वर्षीय पुत्र आनंदी प्रसाद हैं। किसान खेत में पटवन कर रहे थे। उसी दौरान बिजली पोल के करंट प्रवाहित स्ट्रेक के संपर्क में आकर उनकी जान चली गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिवार ने बताया कि शाम में देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जाने लगी। उसी दौरान पोल के स्ट्रेक में सटी उनकी लाश मिली। बिजली कटवाकर शव निकाला गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।