• November 20, 2025 5:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कड़ाके की ठंड: साहब। घर का चूल्हा जलाना है तो ठंड का सितम सहना पड़ेगा…

ByReporter Pranay Raj

Jan 4, 2025

राज – 9334160742

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात से ही कोहरा छा गया था। जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दिन के 11 बजे तक कुछ इलाकों में कोहरा रहा। ठंड ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। गरीब तबके के लोग ठंड में भी अपने कामों में जुटे हैं।

शहर के अस्पताल चौक पर सुबह छह बजे कुछ रिक्शा चालक, यात्री के इंतेजार में खड़े मिले। पूछने पर चालकों ने बताया कि साहब। घर का चूल्हा जलाने के लिए ठंड का सितम सहना पड़ेगा। काम नहीं करेंगे तो परिवार क्या खाएगा। ठंड से गरीबों को फर्क नहीं पड़ता। मेहनत करने पर शरीर में गर्मी आ जाती है।

ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।