• June 7, 2025 1:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक चोर की सड़क पर पिटाई…

Jul 15, 2021

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर में गुरुवार को नागरिकों ने बाइक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बदमाश की पिटाई कर दी। सूचना पाकर आई पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर ले गई।

गिरफ्तार बदमाश नगर थाना क्षेत्र के झींगनगर निवासी पवित्र कुमार का पुत्र बंटी कुमार है। एक्स-रे सेंटर के कर्मी ऋषिराज पंचम ने बताया कि वह बाइक लगाकर डॉक्टर के कमरे में गया। कमरे में सीसीटीवी के स्क्रीन पर देखा कि उसकी बाइक ले बदमश भाग रहा है। जिसके बाद वह बाहर निकल शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। शाेर सुन भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बदमाश की पिटाई कर दी। सूचना पाकर आई पुलिस बदमाश को ले गई।