• June 7, 2025 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक सवार बदमाशों ने झपटा दो लाख….

Jan 28, 2022

राजा – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत लालगंज गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यवायी से दो लाख रुपया झपटकर फरार हो गया। पीड़ित नगरनौसा के बडीहा गांव निवासी शिशुपाल कुमार चंडी के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपए की निकासी कर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित ने बताया कि वह धान खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते हैं। चंडी के बैंक शाखा से दो लाख रुपए की निकासी कर वह घर लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे एक बाइक पर सवार दो बदमाश और रुपए रखा थैला छनीकर भाग निकला।
थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि छिनतई की सूचना के बाद वह जांच में जुट गए हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।