• February 25, 2026 10:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाठी से पीट-पीटकर भैंसुर-भतीजा ने कर दी महिला की हत्या, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Nov 26, 2021

राज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र केमूसेपुर गांव में भैंसुर व भतीजा ने लाठी से पीट-पीटकर महिला की जान ले ली। महिला विवादित भूमि की ओर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हत्याकांड के बाद बदमाश फरार हो गए। 5 बीघा भूमि के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। मृतका शर्मा यादव की 40 वर्षीया पत्नी सरिता देवी है।

पति हत्या का आरोप बड़े भाई रामाश्रय, जितेंद्र, सत्येंद्र और उनके पुत्रों पर लगा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगा। वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पति ने बताया कि 3 साल से बड़े भाइयों से उनका 5 बीघा खेत का विवाद चला आ रहा था। पत्नी खेत की ओर जा रही थी तो बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विधि व्यवस्था डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ओपी प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।