• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बंगाली रवायत: “सिंदूरखेली” कर मां दुर्गा को बेटी की तरह किया विदा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 13, 2024

राज – 9334160742 

जिले में शांति पूर्वक रविवार को मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन किया गया। सुबह से विसर्जन शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। नागरिकों ने भजन-कीर्तन करते हुए मां को विदाई दी। शहर के अलीनगर मोहल्ला में बंगाली रवायत के तर्ज पर “सिंदूरखेली” कर महिलाओं ने मां दुर्गा को बेटी की तरह विदा किया। सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगा रही थीं।

माता रानी की विदाई के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अगले बरस आने का निमंत्रण देकर माता को विदा किया। मोहल्ले के युवा मां की भव्य प्रतिमा को कंधे पर उठाकर करीब एक किलोमीटर पैदल घाट तक ले गए। जहां पूजा अर्चनकर प्रतिमा विसर्जन किया गया।

इसी तरह शहर के भैंसासुर में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। महिलाएं ढोल-नगारे के साथ भजन गाते हुए मां को विदाई दी। मोरा तालाब घाट पर विसर्जन के लिए प्रशासन के द्वारा क्रेन की व्यवस्था की गई थी। विशाल प्रतिमा को क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया।