• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – श्रमजीवी से फिर मिली बीयर, पेंट्रीकार मैनेजर का सरेंडर…

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2022

नीतीश  – 7903735887 

दिल्ली से राजगीर आई श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से फिर बीयर बरामद हुई। स्लीपर बॉगी के शौचालय के समीप रखे लावारिस बैग की तलाशी लेने पर राजगीर रेल थाना पुलिस ने एक दर्जन केन बीयर बरामद किया।
रेल थानाध्यक्ष सुदन रजक ने बताया कि बॉगी के शौचालय के समीप लावारिस बैग मिली। जिसकी तलाशी लेने पर उससे 12 पीस बीयर मिली। इस मामले में अज्ञात धंधेबाज पर केस दर्ज किया गया है।
पेंट्रीकार मैनेजर का सरेंडर
22 सितंबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से शराब खेप के साथ 11 कर्मियों को बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पेंट्रीकार प्रबंधक अमीत कुमार और सहायक सतीश कुमार खिड़की से कूदकर फरार हो गया था। दोनों पर केस दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।