• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीदी की रसोई जाने से पहले हो जाएं सावधान, यहां होती है चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2024

सूरज – 7903735887 

सदर अस्पताल परिसर में  दीदी की रसोई में खाना खाने के पहले सावधान हो जाएं। असावधानी पर यहां से आपकी संपत्ति चोरी हो सकती है। इस तरह का मामला यहां बुधवार को सामने आया। सीतामढ़ी से आई महिला का खाना खाने के दौरान किसी ने कीमती मोबाइल गायब कर दिया। आश्चर्यजनक तो यह है कि रसोई में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था।

सीतामढ़ी से आईं नीलम देवी ने बताया कि सैनिक स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन के लिए अपने पति के साथ आई थी। नामांकन को लेकर बच्चों के लिए मेडिकल बनवाने के लिए वह सदर अस्पताल आई थीं। यहां जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई में वह पति के साथ खाना खाने गई। खाना खाने के बाद वह हाथ धोने बेसिन के पास गई। इसी दौरान किसी ने टेबल पर रखा उनका मोबाइल गायब कर दिया। रसोई का सीसीटीवी कैमरा भी बंद था। महिला ने प्रबंधन से घटना की शिकायत की है।