• June 6, 2025 9:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में किया आक्रोश मार्च, जानें कारण ….

Feb 23, 2022

बॉबी सिंह – 7903735887 

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत से नाराज नालंदा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिहारशरीफ शहर में आक्रोश मार्च किया। लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी व सख्त सजा देने की मांग की। बजरंग दल के जिला संयोजक कुन्दन कुमार ने बताया संविधान में कहां लिखा गया है कि हिजाब पहनकर स्कूल या कॉलेज जाना उचित है। अगर उचित है, तो हिन्दूओं के बच्चे भी भगवा पहनकर स्कूल-कॉलेज जाएगें। इसमें भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
इस आक्रोश मार्च में बजरंग दल बिहार श्री के नगर संयोजक विक्की सिंह हिन्दू, नगर सह संयोजक त्रिलोकी भारद्वाज, जिला सह मंत्री धर्मवीर कुमार, राजू, पिंटु, ऋतिक, संजीव, विनोद, अविनाश, दीपक, आकाश, सनोज, बंटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।