• June 7, 2025 12:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस छावनी बना बड़ी दरगाह मोहल्ला, जानें क्या हुआ…

Mar 10, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ले में शुक्रवार को बदमाशों ने जमकर उपद्रव किया। दो पक्षों की भिड़ंत में रोड़ेबाजी-फायरिंग हुई। बदमाशों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर सामानों को बाहर फेंक दिया। फायरिंग एक महिला बालबाल बची। महिला के सिर के समीप से पिलेट गुजर गई। उसकी चिंगारी से महिला जख्मी हो गईं। उपद्रव की सूचना के बाद बिहार व लहेरी थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई।

लोगों की मानें तो नमाज के बाद करीब तीन दर्जन बदमाश आकर रोड़ेबाजी करते हुए फायरिंग करने लगें। जिससे भगदड़ मच गई। दूसरे पक्ष द्वारा भी हंगामा किया गया। चश्मदीद दर्जनभर राउंड फायरिंग की बात कह रहे हैं। फायरिंग में मोहम्मद मुन्ना की पत्नी रीना बानो बाल-बाल बची। बदमाशों ने बुजुर्ग नूरजहां खातुन के घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर दिया। जबकि, विवाद से उनका कोई सरोकार नहीं था। मोहल्ले वासियों की मानें तो शबे-बारात के दिन बाइक से एक बच्चा जख्मी हो गया था। जिसमें सुलह भी हो गया। उसी खुन्नस में उपद्रव को अंजाम दिया गया। डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फुटेज खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कुछ खोखा पुलिस को दिया है। घटना की जांच की जा रही है।