• June 7, 2025 12:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुपट्‌टा के फंदे पर मिली बी.ए. पास युवती की लाश, जानें घटना…

Feb 23, 2023

सौरभ – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर के शिवपुरी मोहल्ला में कमरे में सीलिंग फैन के सहारे, दुपट्‌टा के फंदे पर लटकी युवती की लाश मिली। मृतका सिलाव के धरहड़ा गांव निवासी बिंदेश्वर प्रसाद की 24 वर्षीया पुत्री अनीशा कुमारी है। घटना मिलिट्री जवान राकेश रंजन के घर में हुई। जहां युवती किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी।
कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। दरवाजा तोड़कर परिजन शव निकाले। घटना को परिवार के लोग खुदकुशी बता रहे हैं। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। टीम में महिला डॉक्टर भी शामिल थीं।
बड़ी बहन अर्चना ने बताया कि अनीशा मनोविज्ञान से ऑनर्स की थी। शिवपुरी में तीन सालों से अकेली रहकर प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। सुबह बहन के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। पड़ोसी के आवाज देने पर भी अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई। तब लोगों ने कॉल कर परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग दरवाजा तोड़े तब अंदर पंखा के सहारे फंदे पर बहन की लाश मिली। बड़ी बहन घरेलू विवाद से इंकार कर रही है।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। कारणों का पता नहीं चल सका है।