• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मारुति की टक्कर से पलटी ऑटो, सवार से थे 15 लोग…

ByReporter Pranay Raj

Oct 4, 2023

सौरभ – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार पुल के पास अल सुबह मारुति की टक्कर ऑटो से गई। जिससे ऑटो कई पलटनिया खा गई। घटना में 15 सवार जख्मी हो गए। सभी सवार राजा कुआं स्थित संत बाबा के आश्रम से पूजा अचर्ना कर, चंडी के कांधु पीपर गांव लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से दो जख्मी को रेफर कर दिया गया।

जख्मी लोगों में धनंजय कुमार, बबिता देवी, सोनी कुमारी, रीता देवी, रीना देवी, धर्मशीला देवी, रविन्द्र प्रसाद, मंजू देवी, रंजन कुमार, पिंकी देवी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, दिव्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, सीता कुमारी शामिल हैं। सभी चंडी के कांधु पीपर गांव निवासी हैं।

थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि इलाजोपरांत जख्मी खतरे से बाहर हैं। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।