• November 20, 2025 5:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिनदहाड़े फाइनेंस कार्यालय में लूट का प्रयास…

ByReporter Pranay Raj

Sep 5, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में बदमाशों ने शुक्रवार को लूट का प्रयास किया। बदमाश कर्मियों की पिटाई करते हुए उन्हें बाथरूम में बंद कर कर दिया। लॉकर की चाबी नहीं मिलने से लूट नहीं हो सकी। बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है। फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुट गई। तीन बदमाश हेलमेट पहनकर परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद हेलमेट उतार दिया।

सभी मास्क लगाए था। दो बदमाश कार्यालय के बाहर रेकी कर रहा था। प्रबंधक विकास कुमार ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है। मारपीट में कर्मी सुशील कुमार,सुमित कुमार पांडेय और रोहित कुमार जख्मी हो गए। लुटेरों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया।

प्रभारी थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि प्रबंधक ने 5 अज्ञात को आरोपित कर लूट के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। लुटेरों की पहचान के लिए फुटेज की जांच की जा रही है। बदमाशों के पास हथियार नहीं था।