• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या कर शव कमरे में जलाने का प्रयास, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2024

राज – 9334160742 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में बुजुर्ग महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज घटना गुुरुवार की रात हुई। मृतका स्व. बसु महतो की 75 वर्षीया पत्नी सुंदुला देवी हैं।

मृतका के पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ नए वाले मकान में रहते हैं। पुराने मकान में मां रहती हैं। गुरुवार की सुबह जब वह मां का हाल जानने पुराने मकान में पहुंचे तो कमरे के फर्श पर मां की अधजली लाश मिली। शव देखकर प्रतीत होता है कि ईंट से कूचकर बदमाशों ने मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को जलाने का प्रयास किया। भूमि विवाद में गोतिया के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि मृतका के पुत्र ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें भूमि विवाद में गोतिया के चार लोगों पर हत्या का संदेह जताया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।