• June 6, 2025 9:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – केरोसिन से महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, जानें घटना…

Jun 19, 2022

सूरज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना अंतर्गत डियावां गांव के खंधा में रविवार को पति व ससुराली परिवार ने बहू को जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर सुन ग्रामीणों की नजर महिला पर गई तो किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में जलकर महिला जख्मी हो गई। जख्मी नीतीश कुमार की पत्नी अनिता देवी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

पीड़िता ने पति समेत परिवार के 6 सदस्यों को आरोपित कर दहेज के लिए हत्या के प्रयास किए जाने का आवेदन दिया है। भाई अजीत कुमार ने बताया कि उनकी अनिता की शादी 2018 में हुई थी। बीते छह माह से ससुराली परिवार दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। सुबह शौच जाने का झांसा दे परिवार उसे खंधा में ले गया। उसके बाद केरोसिन डालकर उसे जला दिया। ग्रामीणों के प्रयास से उनकी बहन की जान बची। घटना में वह झुलसकर जख्मी हो गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।