• November 20, 2025 7:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरकारी भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला, सिपाही व सीओ चालक जख्मी

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया स्थित सरकारी भूमि के विवाद का स्थायी हल नहीं निकलने से यह मामला प्रशासन के गले की हड्‌डी बनती जा रही है। विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना पाकर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी करते हुए सोमवार की रात हमला कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस व अधिकारी को जान बचाने के लिए भागकर छिपना पड़ा। घटना में सीओ के चालक व एक आरक्षी जख्मी हो गए। जख्मी चालक श्याम कुमार और आरक्षी सुधीर कुमार अस्पताल लाया गया। जहां से चालक को पटना रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पर हमला की सूचना के बाद एसडीओ कुमार अनुराग, डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी दो थाना की पुलिस के साथ दलबल के साथ पहुंच गए। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो चुका था। एहतियान मौके पर दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। यह विवाद वर्षों से लंबित है। उपद्रवी कई बार पुलिस पर हमला भी कर चुके हैं।

सीओ ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

जांच व कार्रवाई में प्रशासन

एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पर घेराबंदी की सूचना के बाद सीओ व नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर, निर्माण कार्य बंद करा दी। जिसके बाद बदमाशों ने टीम पर हमला कर दिया। घटना में दो लोग जख्मी हुए। प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है। सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि बनौलिया का विवादित भूमि, खतियान में सरकारी है। उक्त भूमि पर 2-3 कब्र मिले हैं। विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद उपद्रवियों ने हमला किया।