• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बंगाल में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार-विहिप ….

ByReporter Pranay Raj

May 6, 2021

राज – 7903735887

विश्व हिन्दू परिषद ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। विहिप के दक्षिण बिहार प्रांत मंत्री परशुराम कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसका जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी शह पर ही हिंदुओं के घर जलाये जा रहे हैं। हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेवारी सीएम की है।

उन्होंने कहा कि ममता की जीत के साथ ही रोहिंग्या व बांगलादेशी घुसपैठिये जो कि तृणमूल के गुंडे हैं, हथियारों से लैस होकर हिंदुओं के गांवों में उधम मचा रहे हैं। हत्या, लूट व बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसका कारण ममता है। उन्होंने खुले मंच से भाजपा समर्थकों को चुनाव के बाद देखने की धमकी दी थी। साथ ही मुसलमानों को एकजुट होने को कहा था। इसी का परिणाम है यह उत्पात। हिंदु जान बचाने के लिए दूसरे राज्यों में शरण ले रहे हैं। इसके खिलाफ पूरी ताकत से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने न्यायालय से भी इसपर संज्ञान लेने की मांग की।