• November 22, 2025 8:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सौतन के इशारे पर पति ने कर दी दूसरी पत्नी की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 17, 2024

रोहित – 7903735887 

हिलसा थाना इलाके के गौरापर भट्ट बिगहा गांव में महज एक चेन नहीं मिलने पर दहेज दानवों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का आरोप पति व सौतन पर लगा है। मृतका संजय यादव की 22 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है।

चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा निवासी मृतका के भाई आकाश कुमार ने बताया कि 2 साल पहले संजय से उसकी शादी हुई थी। वह पहले से ही शादीशुदा था। पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर उसने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद उसकी बहन से संतान पैदा होने के पर सौतन की नीयत बदल गई। रास्ते से हटाने के लिए सौतने के इशारे पर पति बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। गुरुवार की राति पति व सौतन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गला दबाकर बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद बहन की नवजात बेटी को लेकर आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों से मायके के परिवार को घटना की जानकारी मिली।

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।