• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कहीं दवा कंपनी के प्रतिनिधि तो कहीं महिला की हुई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 25, 2025

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के गौड़ापर गांव के समीप पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक जहानाबाद जिला के कंदौल निवासी सत्येंद्र कुमार का 28 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार गौरव दवा कंपनी का प्रतिनिधि था।
जख्मी हिलसा के मोमिंदपुर निवासी अशोक शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार को उर्फ मोनू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद चालक, डंपर समेतफरार हो गया। दोनों युवक चंडी में डॉक्टर से मिलकर बिहारशरीफ लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक अल्केम कंपनी का प्रतिनिधि था।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।

इसी तरह गिरियक थाना अंतर्गत विजय नगर गांव में पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान खुदकुशी कर ली। मृतका राजकुमार की 29 वर्षीया पत्नी अनिता देवी हैं।

पति ने बताया कि घरेलू विवाद में कहासुनी के बाद पत्नी ने जान दी। मंगलवार की सुबह उन्हें मौत का पता चला। मृतका पांच बच्चों की मां थीं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।