• February 25, 2026 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्वर्ण व्यवसायी के साथ मारपीट , वीडियो हुआ वायरल 

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2024

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत सर्वोदय नगर मोहल्ला में गुरुवार को मकान मालिक ने जेवर दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी राजीव कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पीड़ित बट से पिटाई व लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूट का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस लूटपाट से इंकार कर रही है। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हो गई है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि राजीव कुमार जय मां शीतला ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पहले दूसरे मकान में थी। जहां से वह चैनल ग्रिल खोलने गए थे। जिस कारण उनका मकान मालिक से विवाद हो गया। इसी कारण मारपीट की गई। पीड़ित ने विनय पासवान समेत तीन नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर केस कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।