• June 6, 2025 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आशा फिर प्रसूता को ले गई क्लिनिक, मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा…

Nov 17, 2024

राज – 9334160742 

सदर अस्पताल में आशा कर्मी उत्पात मचाए हैं। आशा मरीजों को निजी क्लिनिक ले जाकर उन्हें बेच देती है। जहां मरीजों की जान जा रही है। इसी तरह का मामला रविवार को सामने आया। प्रसव के बाद प्रसूता को रक्तस्राव हो रहा था।

जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद आशाकर्मी बरगलाकर प्रसूता को निजी क्लिनिक लेकर चली गई। जहां उनकी मौत हो गई। क्लिनिक में परिजनों से मोटी रकम भी वसूली गई। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर आंसू बहाते हुए हंगामा करने लगे। मृतका सारे के ओंदा निवासी विकास भारती की पत्नी सोनी कुमारी है। मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर व कार्रवाई का आश्वासन दे हंगामा शांत कराई।

पति ने बताया कि रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी को अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन कक्ष से फिर प्रसव कक्ष भेज दिया गया। जहां सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के बाद रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। तब उसे रेफर कर दिया गया। उसी दौरान आशा बरगलाकर एनएच किनारे स्थिति निजी क्लिनिक लेकर चली गई। जहां पत्नी की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मृतका के देवर रंजीत कुमार द्वारा चार आशा,दो डॉक्टर, दो जीएनएम के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।