• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां का दरबार निराला: पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…

ByReporter Pranay Raj

Apr 15, 2024

रोहित  – 7903735887 

चैत्र नवरात्रि के सप्तमी को माता के दरबार का पट खुलते ही जय माता दी की गूंज से इलाका भक्तिमय हो गया। पूजा पंडालों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा पड़ा। शहर के भरावपर, , सोहसराय, डाक बंगला मोड़ , बंधु बाजार, राणा बीघा समेत अन्य जगहों पर एक से बढ़कर एक भाव भंगिमाओं में मां की आकर्षक प्रतिमा बिठाई गई है।

जगह-जगह महिलाएं देवी गीत गाकर माता से आशीर्वाद मांग रही हैं। कल अष्टमी को अहले सुबह से ही माता रानी की गोद भराई शुरू हो जाएगा। जिसका सिलसिला दोपहर तक चलता रहेगा। महिलाएं और युवतियां मां की गोद भराई कर मनोवांक्षित वर मांगती हैं। तीन दिनों तक पूरा इलाका माता के भक्ति गीतों से गूंजता रहेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा पूजा पंडालों के समीप सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बल तैनात हैं।