• June 7, 2025 12:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रामोत्सव शोभा यात्रा में दिल्ली, मुंबई के कलाकार बिखेरेंगे जलवा, होगा भव्य आयोजन ….

Mar 28, 2023

सौरभ – 7903735887 

नवरात्रि  व रामनवमी को लेकर पूरे जिले में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। 31 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे।
प्रेस वार्ता कर बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि शोभा यात्रा की शुरुआत श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से होगी। विहिप के प्रांत मत्री परशुराम कुमार इसकी शुरुआत करेंगे। जुलूस में कोलकाता की वंदना सान्याल, मुंबई की रेणु खवाड़े, दिल्ली के पप्पू मिश्रा, सेक्सोफोन कलाकार मोहिनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सोहसराय, मंगलकुआं व अन्य मोहल्लों की झांकियां पहुंचने के बाद दोपहर दो बजे श्रम कल्याण मैदान से शोभा यात्रा निकलेगी। बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित राम मंदिर में संध्या 6 बजे आरती के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। मौके पर कुंदन कुमार, गौरव कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश लाल, त्रिलोकी प्रसाद, विक्की कुमार, मुन्ना, राजेश कुमार, कान्हा सिंह आदि मौजूद थे।