• February 25, 2026 8:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ की लाश मिलने पर सड़क पर आगजनी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2021

राजा – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडीहा रोड के पानी भरे गड्‌ढ़े से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अधेड़ की लाश बरामद की। मृतक दुधैला गांव निवाासी चेतु पासवान के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद पासवान दो दिनों से लापता थे। डूबकर मौत का पुलिस अंदेशा जता रही है।
आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग करते हुए बस स्टैंड के समीप आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। सीओ ने परिवार को चार लाख का चेक उपलब्ध कराया। तब हंगामा समाप्त हुअा। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।