• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरएमपी की हत्या के बाद सड़क पर लाश रख आगजनी…

ByReporter Pranay Raj

Dec 6, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

दीपनगर थाना इलाके में शनिवार को चाकू घोंप आरएमपी की हत्या कर दी गई। से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर आगजनी करते हुए हंगामा किया। दीपनगर के राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर शव को सड़क पर रख आक्रोशित हंगामा कर रहे थे। भीड़ गिरफ्तार बदमाश पर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी और फरार के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस पदाधिकारियों कार्रवाई का आश्वासन दे हंगामा शांत कराया।


दीपनगर के नगमा गांव निवासी आरएमपी पुत्र विजय कुमार शर्मा, क्लिनिक चलाते थे। श्रीरामपुर गांव निवासी सन्नी कुमार करीब एक माह से अपने चाचा का इलाज करा रहा था। इलाज के बाद भी चाचा का बुखार ठीक नहीं हुआ। जिससे आक्रोशित युवक अपने सहयोगियों के साथ क्लिनिक आया और आरएमपी से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान बदमाश ने आरएमपी को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया।
कार्रवाई में पुलिस
थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि मृतक के पुत्र ऋषभ कुमार ने श्रीरामपुर गांव निवसी सन्नी और मनीष को आरोपित कर किस दर्ज करया है। गिरफ्तार सन्नी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।