• November 20, 2025 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आर्मी भर्ती अधिकारी ने कैडेट्स को दिये टिप्स ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2021

राज – 7903735887 

38 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से किसान कॉलेज में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। गुरुवार को आर्मी भर्ती अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह मलिक ने युवाओं को सेना में भर्ती होने के गुर बताये। उन्होंने सेना में शामिल होने के लाभ, भर्ती के नियम, फिजीकल फिटनेस समेत कई उपयोगी टिप्स दिये।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुनिया में सबसे मजबूत मानी जाती है। सेना का अंग बनने पर गर्व की अनुभूति होती है। देश भ्रमण का मौका मिलता है। समाज में मान-सम्मान हासिल होता है। फिजीकली व मेंटली फिट रहने से बीमारियां नहीं होती है। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए दलालों के चक्कर में नहीं पड़े। अपने ज्ञान पर भरोसा रखें और शारिरिक रूप से फिट रहें।

उन्होंने आमलोगों से भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करने की सलाह दी। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव बंसल ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक जाबांज अधिकारी हैं। काफी प्रयास के बाद नालंदा के बच्चों को उनके अनुभव का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कर्नल मलिक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर कर्नल सत्यानंद ठाकुर, मेजर बाबूलाल मल्ही, कैप्टन डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शशिकांत कुमार टोनी, डॉ. संजय कुमार, भरत गुरुंग, धनंजय सिंह, धर्मेन्द्र भारद्वाज, करनैल सिंह, रमेश, संदीप कुमार, विजय शंकर प्रसाद, अखिलेश्वर कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।