• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सेना जवान के दूसरी पत्नी की मौत, गला घोंट हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2022

सौरभ – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत भेड़िया गांव में विवाहिता की मौत हो गई। मायके के परिजन रस्सी से गला घोंट दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार की पत्नी रश्मि कुमारी है। पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने के कारण जवान ने दूसरी शादी की थी। मृतका एक बच्चे की मां थी। एकंगरसराय के जदावपुर गांव निवसी मृतका के भाई पिंटू कुमार ने ससुराली परिवार को आरोपित कर दहेज हत्या के केस का आवेदन दिया है।
थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।