• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छूट्‌टी पर घर आए आर्मी जवान की मौत, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Apr 14, 2023

सूरज- 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत हवनपुरा गांव में वाटर मोटर बनाने के दौरान आर्मी जवान की करंट से मौत हो गई। मृतक उदय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र वीर विक्रम कुमार हैं।

परिजनों ने बताया कि युवक अरुणाचल प्रदेश में आर्मी में नाइक के पद पर कार्यरत था। एक सप्ताह पहले छुट्‌टी लेकर गांव लौटा था।
सुबह में घर का वाटर मोटर खराब हो गया था। जिसे बनाने के दौरान करंट लगने से जवान झुलसकर जख्मी हो गया। परिजन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो बच्चे हैं। नगर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई।