• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग से दहला इलाका, घर में घुस युवक को मारी गोलियां…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2023

राज- 7903735887 

गाली-गलौज के विरोध पर बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को गोलियां मार दी। इसके बाद युवक की पत्नी को भी पीटा। मारपीट के बाद फायरिंग कर दबंगों ने इलाके में दहशत फैला दी। घटना रहुई थाना क्षेत्र के बलिया बिगहा गांव में मंगलवार की रात हुई। ग्रामीणों की मानें तो दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। गोली से जख्मी संजय चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। युवक के पैर में गोलियां लगी है।

जख्मी की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि घर के समीय कुछ दबंग नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। पति उन्हें समझाने गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर पति को दो गोलियां मार दी। गोली पैर में लगी। उनकी भी पिटाई की। मारपीट के बाद दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए दबंग फरार हो गया। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक जख्मी हुआ है। जख्मी ने बताया कि बालू का बकाया रुपया मांगने पर उसकी पिटाई की गई।
थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि मौके से दो खोखा बरामद हुआ है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।