• June 6, 2025 10:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रोगियां को बांटा तिरंगा घरों पर फहराने की अपील ….

Aug 11, 2022

सौरभ – 7903735887 

आजादी के अमृत महोत्सव को लोग अपने अपने तरीके से मनाने की तैयारी में लगे हैं। इस बार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहाराएगा। बिहारशरीफ भरावपर हड्डी अस्पताल में इलाज कराने आए 200 रोगियों को तिरंगा बांटा गया। साथ ही उन्हें घरों पर फहराने की अपील की गयी।

अस्पताल के संचालक डॉ. चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि आजादी के महज 75 वर्ष में हमारा देश काफी ताकतवर हुआ है। हम अब चांद पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस आजादी के जश्न को पूरे जोर शोर से मनाने की अपील की है। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लहराकर हमे स्वतंत्रता सेनानी के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। इसमें डॉ. दीनानाथ वर्मा, अशोक कुमार व पूरा अस्पताल परिवार के सदस्यों ने सहयोग किया।