• June 6, 2025 10:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपना पार्टी’ पुराने राजनीतिक दलों को देगी टक्कर, अरमान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Feb 25, 2024

राज – 7903735887 

एकंगरसराय के शुकदेव हाई स्कूल के मैदान में रविवार को एक नई पार्टी का गठन किया गया। इसका नाम सर्वसम्मति से अपना पार्टी रखा गया है। अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी का झंडा नीला व गुलाबी होगा। श्री धानुक ने कहा कि पिछड़े-अतिपिछड़े, दलितों के सहयोग से पुराने दलों को उनकी पार्टी टक्कर देने का काम करेगी।

76 सालों से समाज के पिछड़ों व दलितों को दबाया जा रहा है। उनका इस्तेमाल बस वोट बैंक के लिए किया जाता है। हम भी थोड़ा-सा लाभ पाकर खुद को धन्य समझने लगते हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य का सबको बराबरी का हक मिलना चाहिए। जल्द ही इस पार्टी का विस्तार किया जाएगा।

इस मौके पर महेन्द्र बेलदार, उत्तर प्रदेश के हरिओम कटोरिया, अमोद कुमार, सीताराम सिंह चंद्रवंशी, पवन कुमार, अमरनाथ मंडल, अशोक राय, धमक धरती, श्रवण कुमार, सुमित्रा देवी, पप्पू राज, रामानन्द प्रसाद, रंजीत प्रसाद, सदानन्द सिंह, सभेन्द्र महतो, बलिराम मिस्त्री, शत्रुघ्न मालाकार, अर्जुन प्रसाद, ललन बिंद, वीरमणि राउत, नवीन कुमार, रूपलाल राउत, रामदेव चौधरी, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।