• February 25, 2026 2:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पांच की मौत: बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2026

राज 

नालंदा – पांच की मौत: बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान हुई वििभन्न घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।
हिलसा थाना अंतर्गत ढिबरापर गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत हो गई। मृतक एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जहानाचक गांव निवासी यदुनंदन प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र अिभषेक कुमार बाजराबाद पंचायत के वार्ड संख्या-7 के वार्ड सदस्य थे। थानाध्यक्ष अिभजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

बच्ची की मौत के बाद सड़क जामकर हंगामा

रहुई थाना क्षेत्र के सोनसिकरा मोड़ के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर बुधवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गए। मृतका सोनसिकरा निवासी शशि भूषण चौहान की 10 साल की बेटी कामिनी कुमारी है।

जख्मी 22 वर्षीय सुमीत और 7 वर्षीय आदिराज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मौत से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लोग हंगामा करते हुए मुआवजा व चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटनास्थल रहुई थाना क्षेत्र है। जो बिंद थाना की सीमा है। इस कारण हंगामा की सूचना पाकर बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय व अन्य प्रशासनिक अिधकारी मौके पर पहुंच गए। अिधकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे हंगामा शांत कराया। तब करीब तीन घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। रहुई थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत

बेना थाना अंतर्गत शिवाय  बिगहा गांव के पास बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई। मृतका गयाजी जिला के कारू बिगहा निवासी वीरमिण कुमार की 6 साल की बेटी अमृता कुमारी है। बच्ची ननिहाल में थी। जहां घटना हुई।
परिवार ने बताया कि मंगलवार की शाम बच्ची घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान तेज गति की बाइक बच्ची को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जख्मी बच्ची का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

पटना निवासी बाइक सवार युवक की मौत

चंडी थाना अंतर्गत माधोपुर चौक के पास बुधवार की रात बाइक हाइवा से टकरा गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गए। मृतक पटना जिला के पटना सिटी थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी ललमुनिया देवी के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है।
जख्मी पकज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जख्मी ने बताया कि वे लोग जैतीपुर में छेका देने आए थे। लौटने में बाइक, हाइवा से टकरा गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

नूरसराय में मिली बुजुर्ग की लाश

नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-बेलदारी गांव के खंधा से मंगलवार को बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। मृतक अज्ञात 75 वर्षीय पुरुष हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।